Visitors have accessed this post 99 times.

लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण हाथरस जनपद के मुरसान कस्बे के खाई मोहल्ले में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पोखर का जलस्तर बढ़ने और पानी के ओवरफ्लो होने से करीब 15 से 20 घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई परिवारों को अपने घर छोड़कर छतों या सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। प्रभावित लोगों को भोजन और दैनिक आवश्यकताओं की व्यवस्था भी छतों पर ही करनी पड़ रही है। गोवर्धन, विजेंद्र, जानकी, सुरेश, महेश और ओमवीर समेत कई परिवार जलभराव से प्रभावित हुए हैं। जलनिकासी के लिए मुरसान नगर पंचायत ने चार पंपसेट लगाए हैं और कर्मचारी लगातार पानी निकालने में जुटे हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा कर्मचारियों को दिन-रात पंपसेट संचालित कर जल्द से जल्द जलनिकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

INPUT – VIRENDRA SHARMA