Visitors have accessed this post 188 times.
सादाबाद : मुबारक पुत्र इकराम ने आरोप लगाया है कि सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिसावर गांव में चांदी के लेन-देन के विवाद के बाद गुरुवार रात कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर फायरिंग की। पीड़ित के अनुसार, आरोपी अपने एक साथी के साथ रात करीब 9:30 बजे उनके घर पहुंचे और चांदी के हिसाब को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मुबारक घर के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर कई राउंड फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास किया तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
INPUT – KANHAIYA LAL











