Visitors have accessed this post 162 times.

सिकंद्राराऊ के विधायक एवं भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह राणा ने किला मुरसान स्थित स्वर्गीय ठाकुर छिद्दू सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधायक ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिर्राज किशोर शर्मा एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय ठाकुर छिद्दू सिंह के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

INPUT – VIRENDRA SHARMA