Visitors have accessed this post 238 times.
युवती के घर से लापता होने के बाद दर्ज गुमशुदगी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मुरसान कस्बे की एक युवती, जो 3 जुलाई को घर से चली गई थी, परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मौसी के बेटे से अपनी इच्छा से विवाह कर लिया है। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों ने युवती के लापता होने पर पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती के वापस आने और विवाह का दावा करने के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की जांच कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
INPUT – VIRENDRA SHARMA











