Visitors have accessed this post 203 times.
हाथरस : ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर निकले 12 वर्षीय बालक अर्थव शर्मा को मात्र पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बालक ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर सर्विलांस सेल की सहायता से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और बस स्टैंड, बाजार सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तलाश अभियान चलाया गया। बालक की फोटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में भी साझा की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने बालक को फिरोजाबाद जनपद के टूंडला रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
INPUT – RAHUL SHARMA











