Visitors have accessed this post 8 times.

हाथरस : पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने वृक्षारोपण कर नागरिकों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आज की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरियाली बढ़ाने में सक्रिय सहयोग का भरोसा जताया। इस पहल का उद्देश्य जन-जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देना है।

INPUT – RAHUL SHARMA