Visitors have accessed this post 98 times.
आर्य समाज मुरसान, हाथरस में वरिष्ठ नागरिकों, वृद्धजनों तथा विधवा-विधुर बंधुओं का साप्ताहिक सामूहिक समागम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन, प्रवचन एवं भजनों के साथ आचार्य दिनेश अग्निहोत्री के सानिध्य में हुआ। अध्यक्षता आशु कवि अनिल शर्मा ने की, जबकि संचालन राजीव आर्य ने किया।मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति नन्नूमल जी तथा विशिष्ट अतिथि सुरेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कवि एवं भजन गायकों ने प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दीं और वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, बुजुर्गों के सम्मान तथा संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने गुरुकुल आधारित शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

INPUT – AMIT SHARMA











