Visitors have accessed this post 176 times.
पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद वनिता शाखा, हाथरस द्वारा बागला महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था। शाखा अध्यक्ष श्रीमती प्रिया मित्तल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती कोमल मिश्र, श्रीमती खुशबू सिंह तथा कु. नूपुर मित्तल सहित अन्य सदस्यों ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को नियमित रूप से वृक्षारोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

INPUT – AMIT SHARMA











