Visitors have accessed this post 7 times.
हाथरस : कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे दिल्ली जाते समय पुलिस ने उन्हें हनुमान चौकी के पास बैरियर लगाकर रोक लिया। उनके अनुसार, पुलिस ने उन्हें कुछ समय तक चौकी में बैठाए रखा और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। विवेक उपाध्याय का कहना है कि उन्हें रोकने के संबंध में कोई लिखित आदेश, नोटिस या स्पष्ट वैधानिक कारण नहीं बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई विपक्ष की आवाज़ दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन करने के उद्देश्य से की गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को देश में स्वतंत्र रूप से आने-जाने और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार देता है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासन की प्रतिक्रिया आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।
INPUT – RAHUL SHARMA











