Visitors have accessed this post 26 times.

हाथरस : प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक एवं कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में हुए ट्रायल के बाद जिम्नास्टिक और कबड्डी की टीम का चयन कर लिया गया है। जिम्नास्टिक वर्ग में अन्वेषा, नैना, पूर्वी, कशिश शर्मा, रश्मिका और परी का चयन हुआ है, जबकि कबड्डी टीम में सपना, अंजली, कविता, सपना भारती, नंदनी, सुमन, प्राची और खुशी को जगह मिली है। चयनित खिलाड़ी 29 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में हिस्सा लेंगी। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 4 से 5 अगस्त 2026 तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला जिम्नास्टिक एवं कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।

INPUT – RAHUL SHARMA