Visitors have accessed this post 9 times.

पुरदिलनगर : शासन की मंशानुसार ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत नगर पंचायत पुरदिलनगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति गीतों के बीच प्रतिभागियों ने राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारे लगाए। यात्रा के माध्यम से नगरवासियों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाहा ने की। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य, कर्मचारीगण, सभासदों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में सक्रिय भागीदारी करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम में नरेश कुमार सभासद पति, महावीर सभासद, पंकज कुमार सभासद, गोरीशंकर सभासद, ऋषिकान्त सभासद, विनीत कुमार सभासद, मुनीर अहमद सभासद सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA