Visitors have accessed this post 10 times.
हाथरस : श्री अग्रवाल सभा रजि. हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल धर्मशाला, चावड़ गेट पर सभा अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक में सभा की चल रही चुनावी प्रक्रिया को लेकर प्राप्त शिकायत पत्रों और चुनाव तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने सदन के समक्ष प्राप्त शिकायतों को पढ़कर सुनाया, जिसके बाद सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। चुनाव अधिकारियों ने आरोपों और शिकायतों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि चुनाव पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी सामूहिक रूप से कार्य कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी दीपेश अग्रवाल सर्राफ ने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो चुनाव प्रक्रिया में अन्य लोगों को भी जोड़ा जा सकता है और सभी महत्वपूर्ण निर्णय सभा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के साथ मिलकर लिए जाएंगे। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिकायत, सुझाव या समस्या होने पर सदस्य सीधे चुनाव अधिकारियों अथवा महामंत्री से संपर्क कर सकते हैं।

चुनाव अधिकारियों ने आगामी चुनाव की तैयारियों और कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी भी सदन के समक्ष प्रस्तुत की। सभा अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, महामंत्री विनोद अग्रवाल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित चुनाव अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के गणमान्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन महामंत्री विनोद अग्रवाल एडवोकेट ने किया तथा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

INPUT – AMIT SHARMA











