Visitors have accessed this post 59 times.
हाथरस : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा नेता अनुज चौधरी ने अपने मित्र अमर भाई के प्रतिष्ठान रमदा 5-सितारा होटल में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान अनुज चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ।

INPUT – RAHUL SHARMA











