Visitors have accessed this post 152 times.

सादाबाद : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 79-सादाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधानसभा कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को सम्मानपूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

INPUT – RAHUL SHARMA