Visitors have accessed this post 537 times.
हाथरस : 25 अगस्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस के निर्देश के अनुपालन में रक्षा बंधन अभियान के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुरानी सब्जी मंडी, सासनी स्थित गोपाल स्वीट्स से घेवर, पनीर एवं खोया तथा सीताराम स्वीट्स से पनीर के नमूने लिए। इसके अलावा रूहेरी बाजार, अलीगढ़ रोड से घेवर का नमूना संग्रहित किया गया।

अभियान के दौरान कुल 5 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं मिठाई बनाने में प्रयुक्त करीब 5 लीटर रंगीन घोल को मौके पर ही नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, करतार सिंह, पारुल सिंह, भरत सिंह, विकास कुमार, प्रियेश सिंह एवं सुरेंद्र कुमार गोंड के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

INPUT – RAHUL SHARMA











