Visitors have accessed this post 45 times.
सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज, में शनिवार, 29 अगस्त 2026 को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री श्री अरुण जी पांचजन्य और प्रांत पर्यावरण गतिविधि प्रमुख श्री विकास जी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी गोल करने की अद्भुत क्षमता के कारण उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता था। उनके खेल काल में भारतीय हॉकी टीम ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का उद्देश्य देश में खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाना तथा खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक खेल गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, राजीव कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

INPUT – DEV PRAKASH DEV










