Visitors have accessed this post 238 times.
पुरदिलनगर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कस्बे में हर वर्ष के भांति मेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन होता है जिसकी तैयारी एवं भव्य बनाने के लिए मेला कमेटी की बैठक हुई जिसमे कमेटी के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे मेले में होने वाले कार्यक्रम एवं झांकीओ की तैयारीयों की समीक्षा की गई।
आपको बता दे की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेले में ठाकुर जी महाराज का डोला निकलता है महाकाली का स्वरूप दर्जनों झांकीओ के देखने के लिए कस्बे एवं आस पास के लोगो का जन सैलाब उमड़ पड़ता है हज़ारों की संख्या में देखने आते है।
इन सभी आयोजन के लिए बैठक में सभी तैयारीओ जल्द पूर्ण करने पर चर्चा हुई।
कमेटी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया मेला 5 सितम्बर को निकलेगा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह होगा ।
इस अवसर पर सुरेश चन्द्र आर्य, अनिल माहेश्वरी, विनीत जाखेटिया, सोनू व्याणी, बॉबी जाखेटिया, संजय द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, सचिन दीक्षित, वरुण राठी, हरप्रसाद बघेल अन्य लोग मौजूद रहे।
INPUT – PUSHPAKANT SHARMA











