Visitors have accessed this post 210 times.
हाथरस : “जन्मदिन मनाइए, खुशियां बांटिए और रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवनदान भी दीजिए”—इसी संदेश को सार्थक करते हुए बागला डिग्री कॉलेज के कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर राजेश शर्मा एवं उनकी पत्नी पूजा शर्मा अपने पुत्र आयुष्मान शर्मा के जन्मदिन पर हर वर्ष रक्तदान करते हैं। एडीएचआर (एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स) द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर दंपति ने अपने पारिवारिक उत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की पहल की है। उनका मानना है कि जन्मदिन जैसे खुशी के अवसर पर रक्तदान कर किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद जगाना उत्सव को और सार्थक बनाता है। प्रोफेसर राजेश शर्मा ने कहा कि एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय द्वारा रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि संस्था लोगों से जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ और अन्य पारिवारिक खुशी के अवसरों पर रक्तदान करने की अपील करती है। उन्होंने कहा कि अपनी खुशियों को दूसरों के जीवन में उम्मीद और खुशी बांटने से ही वास्तविक अर्थ मिलता है। राजेश शर्मा और पूजा शर्मा द्वारा बेटे के जन्मदिन पर हर वर्ष रक्तदान करने की परंपरा समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है।
INPUT – RAHUL SHARMA











