Visitors have accessed this post 203 times.

हाथरस : पूरे दिन झमाझम बारिश और शहर में जलभराव के बावजूद जायंट्स ग्रुप हाथरस गूंज की सखियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच महिलाएं श्री राम दरबार मंदिर परिसर पहुंचीं और श्रद्धा व उल्लास के साथ नंदोत्सव मनाया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनमोहक झांकी सजाई गई। सखियों ने भजन-कीर्तन कर कान्हा के जन्म की खुशियां मनाईं, जिससे पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। बारिश के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं कान्हा के जन्म की वर्षा उनके स्वागत में फिर से बरस रही हो। उत्सव में सखियां जमकर झूमीं और नृत्य किया। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सभी ने अपनी ओर से सामग्री का वितरण किया और अंत में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष सीमा शर्मा का सहयोग सचिव नमिता गोयल एवं आईपीपी माधुरी वार्ष्णेय ने किया। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, कोषाध्यक्ष कुसुम वार्ष्णेय, ईशा वर्मा, पिंकी शर्मा, कल्पना गुप्ता, सीमा शर्मा, नेहा अग्रवाल, शोभा बंसल, सीता वार्ष्णेय, देवकी कजली राजोरिया, रेखा सारस्वत सहित अन्य सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

INPUT – RAHUL SHARMA