Visitors have accessed this post 66 times.
हाथरस : मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जवाहर बाजार, सादाबाद स्थित लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देशन में आयोजित कैंप में 11 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 118 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें 15 मरीजों की सीबीसी तथा 25 मरीजों की शुगर जांच कराई गई। जांच के दौरान 32 मरीजों में हल्का सामान्य बुखार पाया गया। सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिले के विभिन्न लेबर अड्डों पर लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 9 सितंबर को बच्चा पार्क, सासनी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

INPUT – RAHUL SHARMA











