Visitors have accessed this post 74 times.

हाथरस के आगरा रोड पर आयोजित होने वाले 115वें प्रांतीय लक्खी श्री दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया मेले में श्री ब्राह्मण संघ शिविर के मुख्य संयोजक के रूप में दिलीप उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने नवागत संयोजक दिलीप उपाध्याय का सम्मान किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगा पंडित, अविनाश पचौरी, बालो गुरु, राजा रंगीला, धीरेंद्र पाठक, जय प्रकाश तिवारी, प्रदीप पंडित, प्रशांत शर्मा, करन शर्मा, मयंक शर्मा, हेमंत, मुकेश उपाध्याय, जितेंद्र भारद्वाज, सक्षम उपाध्याय, राजकुमार पाठक, निशांत उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह में मेले की तैयारियों और श्री ब्राह्मण संघ शिविर को लेकर चर्चा की गई।

INPUT – RAHUL SHARMA