Visitors have accessed this post 74 times.

पुरदिल नगर : विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा दिनाक 13 सितम्बर 2026 दिन रविवार को राज गार्डन जलेसर रोड पुरदिलनगर में स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री राम भगवान श्री कृष्ण एवं भारत माता के छवि चित्र के समक्ष दीव प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण व् मंगलाचरण के साथ हुआ !
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी अभिनव जखेटिया जी ने की ! मुख्य वक्ता के रूप में अभय प्रताप भाईसाहब प्रान्त सह मंत्री विश्व हिन्दू परिसद ब्रजप्रान्त प्रखंड पुरदिलनगर में उपस्थित कार्यकर्ताओ एवं सम्मानितजनो को संबोधित किया ! मुख्य अथिति सौरभ उपाध्याय समाज सेवी एवं एडवोकेट पुरदिलनगर रहे
संत समाज से मित्रेश चतुर्वेदी मोजूद रहे ! विशिष्ट अतिथि राजभान , लव शर्मा , कार्यक्रम संयोजक जीतेन्द्र यादव एवं हरिगढ़ विभाग के विभाग सगठन मंत्री उमाकांत एवं जिलाधय्क्ष भानु प्रताप सक्क्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही
मुख्य वक्ता अभय प्रताप ने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के उद्देश्य, संगठन की भूमिका तथा हिन्दू समाज की एकता और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में संस्कार, समरसता और सेवा की भावना को मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि सौरभ उपाध्याय ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता और सामाजिक समरसता के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिनव जखेटिया ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ! विभाग संयोजक हर्षित गॉड जिला संगठन मंत्री, देवराज जिला मंत्री, प्रवीण खंडेलवाल जिला सुरक्षा प्रमुख, विजय प्रताप जिला संयोजक ,अनमोल जिला सहसंयोजक ,लकी शर्मा जिला सह मंत्री ,अमरदीप जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख, तरुण जिला सहसाप्ताहिक मिलन प्रमुख ,ललित द्विवेदी जिला सह समरसता प्रमुख, सुमित माथुर एवं प्रखंड अध्यक्ष सिकन्द्रराव राय सिंह यादव , अनेक पाल , करण, प्रखंड अध्यक्ष पुरदिलनगर मनोज उपाध्याय,, प्रखंड उपाध्यक्ष रोविन पाथोर ,प्रखंड उपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह,प्रखंड संजोयक सागर उपाध्याय,प्रखंड सहमंत्री प्रकाश उपाध्याय, प्रखंड सह संयोजक भानु ठाकुर,बलोपासना प्रमुख आनंद कुमार, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रशांत कुमार, सत्संग प्रमुख विष्णु शर्मा ,

समरसता प्रमुख विशाल कुशवाह एवं समस्त सनातनी बंधुओ का कार्यक्रम की सफलता का सराहनीय सहयोग रहा समारोह में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम के साथ हुआ !कार्यक्रम का सफल सञ्चालन प्रखंड मंत्री नरेन्द्र चौहान के द्वारा सयुक्त रूप से हुआ !

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA