Visitors have accessed this post 20 times.
हाथरस : बृज वाले कुएं पर विराजमान भगवान परशुराम जी की मूर्ति को कथित रूप से अपमानित किए जाने की घटना को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। आरटीआई कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल पर स्थापित मूर्ति के साथ इस तरह का कृत्य लोगों की धार्मिक भावनाओं को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की मांग की। एसोसिएशन की ओर से मांग की गई है कि पुलिस घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करे और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही मूर्ति की साफ-सफाई कराने तथा उसकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। एसोसिएशन ने प्रशासन से अपील की है कि मामले में जल्द आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।
INPUT – AMIT SHARMA











