Visitors have accessed this post 8 times.

हाथरस शहर के बुर्ज वाला कुआं क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की मूर्ति के साथ कथित रूप से किए गए कृत्य को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) ने नाराजगी जताई है। संगठन ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला महामंत्री निशांत उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम जी की मूर्ति के साथ इस तरह का कृत्य बेहद निंदनीय है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराने की मांग की। निशांत उपाध्याय ने कहा कि जांच के माध्यम से यह स्पष्ट होना चाहिए कि घटना किसके द्वारा की गई और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित तथ्यों को सामने लाने की मांग की। संगठन की ओर से कहा गया है कि मामले में समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा। संगठन ने प्रशासन से क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी अपील की है। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

INPUT – AMIT SHARMA