Visitors have accessed this post 52 times.

हाथरस : श्री जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज, मीतई में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने चित्रकला और रंगोली के माध्यम से भारत के विकास, संस्कृति और भविष्य से जुड़े विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, ने विद्यार्थियों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के संदर्भ में देश के संभावित विकास और उसमें विद्यार्थियों एवं युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर गौरव रावत, नरेंद्र तिवारी, संतोष चौहान, विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.पी. यादव, अरुण शर्मा, उमेश छौंकर, डोली शर्मा, पूनम शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

INPUT – AMIT SHARMA