Visitors have accessed this post 10 times.
सिकंदराराऊ : विद्युत वितरण उपखंड-प्रथम, सिकंदराराऊ के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अगसोली एवं कचौरा के क्षेत्र में 26 सितंबर 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा उपकेंद्र पर आवश्यक कार्य किए जाने के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शनिवार, 26 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। इस दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है। विद्युत विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित शटडाउन की अवधि आवश्यकता के अनुसार कम या अधिक हो सकती है। संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।
INPUT – NEERAJ GUPTA











