Visitors have accessed this post 2 times.

हाथरस : मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस द्वारा 27 सितंबर 2026 को जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाजिदपुर, मऊ चिरायल और महमूदपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं और स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय रोस्टर के अनुसार सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित पाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाजिदपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सफाई कर्मी और एक लैब टेक्नीशियन की तैनाती की आवश्यकता बताई। इस पर तत्काल एक लैब टेक्नीशियन और सफाई कर्मी की तैनाती के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदपुर में एक चिकित्सा अधिकारी की तैनाती के लिए भी निर्देश जारी किए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ चिरायल में स्टाफ नर्स ने इनवर्टर की बैटरी खराब होने की जानकारी दी, जिस पर बैटरी को शीघ्र बदलवाने के निर्देश दिए गए। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाजिदपुर में कुछ खिड़कियों की जालियां टूटी मिलीं। इन्हें भी जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

INPUT – RAHUL SHARMA