Visitors have accessed this post 5 times.
हाथरस : सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा औद्योगिक आस्थान, सलेमपुर स्थित सर्वेश्वर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 318 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 23 श्रमिकों के दांतों, 33 की आंखों और 41 श्रमिकों की खून की जांच की गई। 4 श्रमिकों को टिटनेस का टीका, एक श्रमिक को कुत्ते के काटने का टीका लगाया गया, जबकि 8 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अन्य श्रमिकों में सामान्य सर्दी-जुकाम के मामले पाए गए, जिन्हें बीमारी के अनुसार दवाएं वितरित की गईं। श्रम विभाग ने बताया कि इसी क्रम में 8 अक्टूबर को औद्योगिक आस्थान, अलीगढ़ रोड, हाथरस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
INPUT – RAHUL SHARMA











