Visitors have accessed this post 133 times.

सादाबाद : पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना सादाबाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गश्त व चेकिंग के दौरान मई ताजपुर रोड से पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे मिलकर आसपास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चुराते थे और उन्हें ताजपुर बंबा के पास झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। चोरी की इन गाड़ियों को वे अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से बेचने जा रहे थे। रजत पुत्र मुकेश ग्राम गढ़ उमराब, थाना सादाबाद प्रशांत राजौरिया पुत्र सुरेशचन्द गढ़ उमराब, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस)
बरामद मोटरसाइकिल पल्सर
हीरो एच.एफ. डीलक्स , स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल
अभियुक्तों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सादाबाद में सुसंगत धाराओं (मु0अ0सं0 421/26, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5), 318(4) BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह एवं पुलिस टीम शामिल रही।

INPUT – KANHAIYA LAL