Visitors have accessed this post 57 times.

हाथरस : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के भाजपा जिला कार्यालय आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, कप्तान सिंह ठेनुआ, निवर्तमान अध्यक्ष मोहित बघेल तथा जिला महामंत्री अनिल कुशवाहा सहित ओबीसी मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।राजू तोमर, महेंद्र सिंह देवानिया एडवोकेट, अजय चौधरी संदीप चौधरी हरिकेश चौधरी भोलू पंडित एडवोकेट प्रेम प्रकाश शर्मा राजपाल सिंह बाल्यान रामखिलाड़ी यादव बंटी प्रधान लुटसान अरविन्द तोमर शुभम उपाध्याय, विक्की पंडित दास चौधरी,सोमेश सोलंकी प्रधान ,रजत चौधरी स्वागत समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान, सहयोग और सहभागिता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और मिल-जुलकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुटता, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी स्नातक चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण देखने को मिला। समारोह ने भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक एकजुटता, आपसी समन्वय और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की सक्रियता का संदेश दिया।

INPUT – RAHUL SHARMA