Visitors have accessed this post 4 times.
दुर्गा नवमी पर में भव्य कन्या पूजन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमुख समाजसेवी पंडित अजय रावत ने विधि-विधान से कराया पूजन
हाथरस आज जय मां नगरकोट कांगड़ा देवी मंदिर स्थित रावत कॉलोनी अलीगढ़ रोड हाथरस पर*।शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि के पावन अवसर पर भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया।इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर आचार्य पंडित श्री खुशहाली पाठक जी द्वारा शक्ति महापुराण का महाराज ने विधि-विधान के साथ पाठ समापन कराकर प्रमुख समाजसेवी पंडित अजय रावत एवं श्रीमती वंदना रावत ने परिवार सहित पूजा अर्चना कर कन्या पूजन संपन्न कराया। कन्याओं के चरण पूजन कर उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।आयोजन का उद्देश्य नवरात्र के पावन पर्व पर सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना तथा कन्या शक्ति के सम्मान का संदेश देना रहा।कार्यक्रम में पंडित खुशहाली पाठक जी आयुष रावत जी श्रीमती वंदना रावत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।इस अवसर पर मां दुर्गा की आराधना करते हुए परिवारों की सुख-समृद्धि,समाज में सुख-शांति और सभी के कल्याण की कामना की गई।इस अवसर पर ने अपनी धार्मिक आस्था और नवरात्र से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर कहा कि नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की आराधना,शक्ति की उपासना और आत्मिक शांति प्राप्त करने का अवसर है।कन्या पूजन के माध्यम से छोटी कन्याओं में देवी स्वरूप के दर्शन किए जाते हैं और यह परंपरा हमें नारी शक्ति के सम्मान,सेवा, समर्पण और संस्कारों का संदेश देती है।उन्होंने इस आयोजन को माता रानी के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा से जुड़ा विशेष अवसर बताया।आपको बता दें कि दुर्गा नवमी पर कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और नवरात्र के अंतिम दिनों में श्रद्धालु कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करते आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ कन्याओं के सम्मान और सेवा का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की और मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख,शांति,स्वास्थ्य एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर कन्या पूजन के महत्व को रेखांकित किया ।









