Visitors have accessed this post 66 times.
हाथरस : करवा चौथ के पावन पर्व पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा की पत्नी ने अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखा। इस अवसर पर उन्होंने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। करवा चौथ का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ व्रत रखती हैं। पूरे दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना की जाती है। इसी क्रम में पंडित आशीष शर्मा की पत्नी ने अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, समर्पण और आपसी रिश्तों की मजबूती का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सम्मान को बढ़ाने के साथ ही भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक मूल्यों को भी दर्शाता है।
INPUT – RAHUL SHARMA










