Visitors have accessed this post 25 times.
पुरदिलनगर के कान्ति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, इज्जतनगर, नैनीताल मार्ग, बरेली में आयोजित क्षेत्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर की छात्रा बेबी रानी ने किशोर वर्ग की गीत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता में ब्रज, मेरठ एवं उत्तराखंड प्रांतों की प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विजयी रहे भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेबी रानी ने अपनी मधुर एवं प्रभावशाली गायन प्रस्तुति से यह उपलब्धि हासिल की। बेबी रानी की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने बेबी रानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आचार्यगण एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा विकास संबंधी गतिविधियों का सुखद परिणाम है।
INPUT – PUSHPAKANT SHARMA










