Visitors have accessed this post 63 times.

बरेली : आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भाजपा नेता अनुज चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। पदयात्रा में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस पदयात्रा में हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, महेंद्र सिंह आचार्य, बृजेश सिंह चौहान, अनिल सिसोदिया, सुनील गौतम और हम्बीर सिंह प्रधान सहित हाथरस जिले के कई भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा कुरसंडा मंडल अध्यक्ष सूरज शाह, मुरसान मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, अभय सिंह ठाकुर समेत हाथरस जिले के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। भाजपा नेता अनुज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संगठन की एकजुटता और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी में निहित है। पदयात्रा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने संगठनात्मक एकजुटता और अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

INPUT – BUREAU REPORT