Visitors have accessed this post 10 times.
हाथरस : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने 13 नवंबर 2026 को दोपहर 2:40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत ओपीडी में पहुंचे सभी 337 मरीजों का आभा आधारित पंजीकरण किया गया था। सीएमओ ने प्रसूति वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती दो प्रसूताओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। दोनों प्रसूताओं ने सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि किसी भी मरीज को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए नहीं कहा गया था।

वहीं, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट और फार्मेसी के कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को प्रतिदिन कम से कम दो बार अस्पताल का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा अस्पताल में स्थापित वाटर कूलर एक सप्ताह से खराब मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी दिए। सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

INPUT – RAHUL SHARMA











