Visitors have accessed this post 1010 times.

प्रदेश सरकार द्वारा नामित महिला नोडल अधिकारी ईशा दुहन ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की कमियां पाई गईं। जिनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
मेरठ की सी डी ओ ईशा दूहन को प्रदेश सरकार द्वारा महिला नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी ने शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। ओपीडी में पर्चे बनाने वाले काउंटर का निरीक्षण का किया। कुल बने पर्चे के बारे में जानकारी ली। मरीजों से उनकी परेशानी पूछी। एक महिला ने आरोप लगाया की को मरीज बाद में आए हैं उनका नंबर पहले रहा है। उन्होंने इस बात की जांच की और चिकित्सक को फटकार लगाई। उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी होने के कारण सुपरवाइजर को फटकार। एन आर सी कक्ष का निरीक्षण किया। खाने की व्यवस्था समुचित नहीं मिली। बगल में बने शौचालय का ताला बंद मिला और साबुन भी न होने के कारण फटकार सुनाई।

INPUT- LUCKY SHARMA