Visitors have accessed this post 1307 times.
सादाबाद। ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए जनप्रतिनिधि भी हाथ बढ़ाने लगे है। बिसावर में प्रधान विजयपाल सिंह द्वारा अलाव जलवाये गए। प्रधान ने ग्राम पंचायत बिसावर के 20 गांव में अलाव डलवाए हैं कस्बा बिसावर में बस्ती, बाल्मीकि बस्ती, पथवारी मोहल्ला सर्राफा बाजार पेठ बाजार सहित आधा दर्जन स्थानों पर अलाव जलवाये गए हैं। इससे गरीब असहाय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

INPUT – Samar Chaudhary









