Visitors have accessed this post 1344 times.
TV30 INDIA (रिपोर्ट:–शैलेन्द्र बाबू तहसील संवाददाता बलरामपुर) बलरामपुर हिन्दू युवा वाहिनी हरैय्या सतघरवा द्वारा आयोजित नववर्ष व फलाहार का कार्यक्रम कोडरी बाजार में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा भारत माता के प्रतिमा पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वही मंडल प्रभारी ने हिन्दू समाज को एक जुट रहने का आवाहन किया। जिला प्रभारी दिलीप गुप्ता ने योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुचाने की अपील कार्यकर्ताओ से की।
वही जिला संयोजक नवीन विक्रम सिंह ने कहा फलाहार कार्यक्रम से समाज के अंदर फैली क्रूतिया डोर होती है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रंजीत आजाद, जिला उपाध्यक्ष लालजी जैसवाल, मीडिया प्रभारी हृदय रोशन सिंह, गैसड़ी ब्लाक प्रभारी अशोक गुप्ता, उतरौला नगर संयोजक विशाल गुप्ता, नगर प्रभारी दीपक चौधरी, हिन्दू युवा वाहिनी हरैय्या सतघरवा संगठन महामंत्री विकास गुप्ता, उपाध्यक्ष शानू पांडेय, मातेश्वरी पांडेय ऐ0 के0 गुप्ता, कुलदीप कसौधन, सन्दीप पांडेय, विकास मिश्रा सहित हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।









