Visitors have accessed this post 1295 times.
मुरसान(हाथरस) : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को हाथरस के ब्लाक मुरसान में वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न। मुरसान क्षेत्र के 14 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूजे के साथ जीवन भर रहने की कसमें खाईं व एक मुस्लिम जोड़े ने निकाह किया कबूल । वहीं मुरसान ब्लॉक में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार एवं सीडीओ आर बी भास्कर व बीडीओ ज्योति शर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
यह पूरा कार्यक्रम ब्लाक परिसर में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में आये जिलाधिकारी का स्वागत प्रधान संघठन के अध्यक्ष धर्मवीर सिह ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एडीओ पंचायत प्रकाश वीर, दिनेश पाल सिंह ,गुप्ता जी सतीश कुमार, प्रमोद कुमार अजय शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
प्रभारी बीडीओ ज्योति शर्मा ने बताया कि शादी में कन्या को पांच वस्त्र, चांदी की पायल, बिछिया, कूकर, थाली, गिलास, कटोरी, परात, लोटा, बक्सा आदि उपहार दिया गया। साथ ही सभी कन्याआें के खाते में शादी के बाद 35 हजार रुपये दिए जायेंगे।
कार्यक्रम में सामिल होने वालों के लिए लंच का समुचित इंतजाम किया गया था जिसके लिए बीडीओ और पूरे मुरसान ब्लाक कर्मचारियों की जमकर तारीफ हुई ।
इनपुट : करन ठाकुर
यह भी देखे : पानी के ऊपर ओवर ब्रिज कैसे बनाया जाता है
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










