Visitors have accessed this post 371 times.

बासगांव क्षेत्र के माल्हनपार में शनिवार की रात हुई सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 6 लोगो की मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गगहा थाना क्षेत्र के चवरिया बुजुर्ग निवासी मुनेश्वर शर्मा की बड़ी बेटी सोनी की शादी उरुआ थाना क्षेत्र के परसा नायक में हुई है। सोनी की बेटी की तबियत खराब थी।

शनिवार को मुनेशवर शर्मा और उनके सगे भाई भुआली अपने बेटी-बेटों के साथ कार बेटी के घर परसा नायक गए थे। शनिवार की रात रात करीब 10.30 बजे  वह बेटी के घर से चंवरिया बुजुर्ग वापस लौट रहे थे। बांसगांव क्षेत्र के माल्हनपार के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उसके बाद गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार 40 वर्षीय भुआली घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बासगांव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को सभी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
इनका हुई हादसे में निधन
मुनेश्वर शर्मा (60)
राकेश (32) पुत्र मुनेश्वर,
माधुरी (30) पुत्री मुनेश्वर
पंकज (25)  पुत्र मुनेश्वर ,
खुशबू (15)  पुत्री भुआली
हर्षिता (13)  पुत्री भुआली