Visitors have accessed this post 1957 times.

हाथरस : कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान शराब के ठेके बंद होने के बाद भी क्षेत्र में लगातार हो रही शराब की आपूर्ति की सूचना पर पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव बाग बधिक में संयुक्त रूप से छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया।

इस मामले में जानकारी देते हुए
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव एवं कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि मुखिबर द्वारा सूचना मिली कि गांव बाग बधिक में कच्ची शराब बनाई जा रही है। मुखबिर कि सूचना पर गांव में दलबल के साथ छापा मारा गया। गांव में 16 घरों की तलाशी एवं छानबीन की गई। इन घरों में से टीम ने आठ लीटर कच्ची शराब एवं 80 किलो लहन बरामद किया। गांव के लोगों ने अस्थाई ईंटों की कच्ची भट्टी बना रखी थी, जिसको पुलिस टीम ने तोड़ दिया। टीम में सीओ सादाबाद योगेश कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 संजय कुमार चंद्रा, आबकारी निरीक्षक एसएसएफ अलीगढ़ प्रभार मुकेश यादव एटा आदि शामिल थे।

इनपुट : अखिलेश