Visitors have accessed this post 2213 times.
सादाबाद (हाथरस) :निकटवर्ती जनपदों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या के बढ़ने के बाद भी सहपऊ में लोग बेपरवाह बने हुए हैं। वह न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं।सहपऊ कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने मय हमराह नगर में गश्त के दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन व बिना मॉस्क लगाए लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया। अनावश्यक घूमने वालों को सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने मास्क न लगाने पर 17 लोगों से पाँच सौ रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 8500 रुपये का जुर्माना वसूला व छह बाइक सीज कर दीं। इससे लोगों में हड़कंप मचा रहा। चार लोगों ने मौके पर ही दो हज़ार रुपये प्रति बाइक के हिसाब से शमन शुल्क जमा कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह यादव ने बताया कि
भविष्य में कोई भी व्यक्ति लॉक डाउन का उल्लंघन व बिना मास्क के पकड़ा गया तो उससे जुर्माने की वसूली के साथ जेल भी भेजा जायेगा। सोमवार से सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।









