Visitors have accessed this post 480 times.

स्वार क्षेत्र की दसवीं की एक छात्रा से युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से उसका अपहरण कर लिया। उससे जबरन शादी की और फिर बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। मामला संज्ञान में आते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने हापुड़ पहुंचकर छात्रा को बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी कक्षा दस की छात्रा है। वह 16 मार्च को अपनी बहन के यहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में आई थी। इस दौरान उसका अपहरण हो गया था। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीस मार्च को  रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवचेना कर रहे दरोगा उदय वीर सिंह ने इस मामले में चारों आरोपियों को बुलाकर उनसे पूछताछ की थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में दरोगा ने सर्विलांस के जरिये युवती के नंबर से काल डिटेल निकालने पर एक युवक का नंबर प्रकाश में आया। पुलिस ने सोमवार रात को युवक के घर पर छापा मारकर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसके साथ जबरन शादी करने के बाद बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया।  विवेचक उदय वीर सिंह के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी  हापुड़ के थाना हाफिज गंज के गांव घुघराला निवासी मदन है। पीड़िता ने इस पर बंधक बनाकर रेप करने के बयान दिए है। उसी के आधार धाराओं में पर्रिवर्तन किया जा रहा है।

फेसबुक के जरिए हुई बातचीत
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने बताया कि उसकी मदन से जान पहचान फेसबुक के जरिए से हुई थी। उसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत हुआ करती थी। वह मार्च माह में अपनी दीदी के घर आई थी। उसी बीच मदन व उसका एक साथी दोनों लोग उसको अपने साथ ले गए। उसके बाद मारपीट किया करते थे। मदन ने अपनी फेसबुक पर किसी और युवक का फोटो लगा रखा था। वह दूसरे युवक को भी गिरफ्तार करने की मांग कर रही है।

 मदन की मां उसके साथ करती थी मारपीट 
रामपुर। पीड़िता का कहना है कि मदन ने उसके साथ जबरन शादी कर ली। मदन की मां छात्रा से श्रंगार करने के लिए दबाब बनाया करती थी। मना करने पर दोनों लोग उसके साथ मारपीट किया करते थे। उससे इतना मारापीटा है कि वह सही तरह से चल भी नहीं पा रही है।

चारों के नामों निकाला जायेगा
रामपुर। किशोरी का अपहरण कर ले जाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन जांच में किसी ओर युवक की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उस गिरफ्तार कर लिया है। विवचेक का कहना है कि चारों के नामों को निकाल दिया जायेगा।

-फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद अपहरण, जबरन शादी और बंधक बनाकर कई दिन तक दसवीं की छात्रा से बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है, एक और साथी का नाम भी प्रकाश में आ रहा है।
-आशीष कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस