Visitors have accessed this post 982 times.

सादाबाद ( हाथरस) :सहपऊ कस्बे के मोहल्ला पुराना थाना पर एक मोबाइल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट में एक किशोरी सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया है।

जानकारी के मुताबिक नईम खां पुत्र महमूद खां की पत्नी ने अपना पन्द्रह हजार की कीमत का मोबाइल अपने घर ही सोमवार की दोपहर को चार्ज पर लगा रखा था। वह किसी काम से बाहर गयी लौटने पर उसका मोबाइल वहां से गायब था। उसने पड़ोसी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। मंगलवार को नईम खां एवं उसकी पत्नी कोतवाली पर मोबाइल चोरी की शिकायत करने पहुँच गये। कोतवाल राजवीर सिंह ने मोबाइल के नम्बर आदि लिख कर मोबाइल का पता लगाने की बात कहकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कोतवाली से घर वापस भेज दिया। घर पर जाते ही महिलाओं में गाली गलौज होना शुरू हो गया। थोड़ी ही देर बाद दोनों के मध्य मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराया है।

इनपुट : अखिलेश वाष्णेय