Visitors have accessed this post 1110 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : थाना हसायन के गांव मथुरापुर निवासी एक किशोर का हाथ गन्ने की मशीन में आ गया। जिससे किशोर गम्भीररूप से घायल हो गया। किशोर को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

जानकारी के अनुसार भूपेंद्र कुमार पुत्र मौजीराम 17 वर्ष निवासी गांव मथुरापुर थाना हसायन कस्बा सिकंदराराऊ में जुगाड़ वाहन में गन्ने की मशीन लगाकर गन्ने का जूस बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आज दोपहर को किशोर रोडवेज बस स्टेण्ड के समीप मशीन से जूस निकाल रहा था। तभी अचानक किशोर का हाथ मशीन में आ गया। जिससे किशोर लहूलुहान हो गया । आनन फानन में किशोर को उपचार हेतु प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया।

इनपुट : अनूप शर्मा