Visitors have accessed this post 1082 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) : कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरौली में खेत पर पानी लगा रहे 50 वर्षीय किसान युवक की तबीयत बिगड़ गई,जिससे उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार राजू पुत्र तुलसी सिंह निवासी गांव चमरोली सोमवार को दोपहर अपने खेत में पानी लगा रहा था । तभी अचानक चक्कर आकर गिर जाने के कारण उनकी मौत हो गई ।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अन्य लोग एकत्र हो गए । उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिस को लेकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी करने में जुट गई। युवक की मौत से परिजनों में हा हा कार मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।
इनपुट : अनूप शर्मा









