Visitors have accessed this post 1201 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : इस संकट की घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा कर रहे कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों का युवा समाजसेवियों ने कोतवाली पहुंचकर फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस दौरान कोतवाल प्रवेश राणा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें तथा मास्क , गमछा , रुमाल का प्रयोग करे और लॉक डाउन के नियमों का निष्ठा पूर्वक पालन करें। इस मौके पर इस दौरान रिहान ,फारूक ,शानू सलमानी, जीशान कुरैशी, परवेज खां,नबी हसन, फैजान भारती आदि युवा मौजूद थे।

इनपुट : अनूप शर्मा