Visitors have accessed this post 547 times.

सिकन्दराराऊ (हाथरस) : दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यिक कार्यक्रम ‘लॉकडाउन में वन्स मोर’ में 24 मई को लॉकडाउन पर विशेष काव्यपाठ का प्रसारण किया गया। जिसमें सिकन्दराराऊ के उभरते हुए युवा कवि शिवम कुमार ‘आज़ाद’ की कविताओं का प्रसारण भी हुआ। दूरदर्शन के इस प्रसारण पर नगर के कवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं युवाकवि को बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। सोशल मीडिया के पटल के माध्यम से बधाई देने वाले प्रमुख कवि एवं गणमान्य व्यक्ति थे- अंतराष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, हास्यकवि देवेंद्र दीक्षित शूल, समाजसेवी हरपाल सिंह यादव, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा, महेश संघर्षी, वरिष्ठ कवि बलवीर सिंह पौरुष, कवि विवेकशील राघव, अवशेष कुमार विमल, विमल उपाध्याय, पंकज राठी, ललित मोहन भारद्वाज आदि। इसका पुनः प्रसारण 25 मई को भी होगा।ज्ञात रहे कि शिवम आज़ाद इससे पहले भी दूरदर्शन पर काव्यपाठ कर चुके हैं तथा देश के समृद्घ मंचों से काव्यपाठ करते हुए निरन्तर अपनी काव्य प्रतिभा से नगर का नाम रोशन कर रहे हैं।

इनपुट : अनूप शर्मा

हाथरस की हर छोटी-बड़ी खबर को सबसे पहले जानने के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप , तुरंत करने लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp