Visitors have accessed this post 833 times.
हाथरस। अपराधो की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव वंशबाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली । कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली । जिस पर दबिश देकर गोल गप्पे की ढ़केल पर दीपू पुत्र हीरालाल निवासी गांव अहवरनपुर के ऊपर रुपयों के विवाद में गोल गप्पे विक्रेता दिलीप पुत्र गंगाधर निवासी गांव अहवरनपुर ने जान से मारने की नीयत से चाकू से गर्दन पर बार कर दिया था । जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया था । घटना के सम्बंध में आरोपी के खिलाफ पीड़ित के भाई ने थाना हाथरस गेट पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था । जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई ओमप्रकाश , रामवीर सिंह , शीलेश कुमार , पंकज कुमार , विनोद कुमार , जितेंद्र मलिक , राजन मलिक शामिल थे।
INPUT – अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : कोरोना काल में बनाकर पीएं यह काढ़ा ,मिलेंगे काफी फायदे
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()









