Visitors have accessed this post 671 times.

हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ओढ़पुरा में एक खेत पर एक विवाहिता महिला का पेड़ पर शव लटका मिला । महिला का शव पेड़ पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वही मृतका के परिजनों ने मृतका के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी।

(अनूप शर्मा)